logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंडिगो ने पश्चिम एशिया की अपनी उड़ानें स्थगित कीं

नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) ईरान पर अमेरिका-इजराइल द्वारा किये गए हमले और जवाब में उसके द्वारा विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को पश्चिम एशिया के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दीं।

इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ ईरान और पश्चिम एशिया के आसपास के हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित किये जाने के मद्देनजर इलाके में आने-जाने वाली सभी उड़ानें भारतीय समयानुसार रात 12 बजे तक रद्द कर दी गई हैं।’’

0
0 views

Comment