logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्सव के रूप में जिला चिकित्सालय मोतीपुर-ओयल में देखा गया एचपीवी टीकाकरण अभियान शुभारंभ का सजीव प्रसारण अपनी बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी ll

उत्सव के रूप में जिला चिकित्सालय मोतीपुर-ओयल में देखा गया एचपीवी टीकाकरण अभियान शुभारंभ का सजीव प्रसारण
अपनी बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए जरूर लगवाएं एचपीवी वैक्सीन — सीएमएस

लखीमपुर खीरी। किशोरियों एवं युवतियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला चिकित्सालय मोतीपुर-ओयल में उत्सव के रूप में देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आर.के. कोली ने की।

एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा।

कार्यक्रम के दौरान सीएमएस डॉ. आर.के. कोली ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में 90 से 95 प्रतिशत तक प्रभावी मानी जाती है। यह टीका 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाता है। पहली डोज के 6 से 12 माह के भीतर दूसरी डोज दी जाती है, जो पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है।

उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराने से किशोरियों को भविष्य में होने वाले इस गंभीर रोग से बचाया जा सकता है। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है। यह संक्रमण लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर में रह सकता है और बाद में कैंसर का रूप ले सकता है। प्रारंभिक अवस्था में पहचान, नियमित जांच (स्क्रीनिंग) एवं एचपीवी टीकाकरण से इस बीमारी की रोकथाम संभव है।

इस अवसर पर डॉ. ए.के. द्विवेदी, डॉ. दीपेंद्र गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ने की अपील की।

संवाददाता — उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी

0
67 views

Comment