logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राव घीसाराम शिक्षा निकेतन का शानदार प्रदर्शन, 24 विद्यार्थी सैनिक स्कूल परीक्षा में हुए पास

बुहाना पंचायत समिति के ग्राम सिमनी स्थित राव घीसाराम शिक्षा निकेतन ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 24 होनहार विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल में चयन हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा। विद्यालय के संचालक अशोक यादव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए। इस अवसर पर प्रिंसिपल महिपाल यादव, वाइस प्रिंसिपल सुनील यादव, एचओडी रीना यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सैनिक स्कूल की तैयारी करवाने वाले अध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

5
449 views

Comment