logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिकारियों की कार्यशैली पर सांसद की नाराजगी, उद्घाटन में नहीं बुलाए गए सपा सांसद

अधिकारियों की कार्यशैली पर सांसद की नाराजगी, उद्घाटन में नहीं बुलाए गए सपा सांसद

लखीमपुर खीरी। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। आरोप है कि धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के सुजईकुंडा रोड पर निर्मित पुलिया के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम में केवल भाजपा विधायक को बुलाकर पुलिया का उद्घाटन करा दिया गया। इस बात को लेकर सांसद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

सांसद आनंद भदौरिया का कहना है कि उक्त पुल निर्माण के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए थे, जिसके परिणामस्वरूप यह पुल बन सका। इसके बावजूद उद्घाटन कार्यक्रम से उन्हें दूर रखना जनप्रतिनिधियों के सम्मान के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों को समान सम्मान देना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

संवाददाता — उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी

0
47 views

Comment