logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसएसपी देहरादून की दो टूक: लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, क्षेत्राधिकारियों की भी तय होगी जवाबदेही

एसएसपी देहरादून की दो टूक: लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, क्षेत्राधिकारियों की भी तय होगी जवाबदेही
उत्तराखंड देहरादून, 25 फरवरी 2026: राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपना लिया🔥 देर रात्रि आयोजित समीक्षा बैठक में एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अब थाना प्रभारियों के साथ-साथ क्षेत्राधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है।
,मुख्य निर्देश और अभियान:
👉ऑपरेशन क्रैकडाउन: बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान में कोताही मिलने पर संबंधित प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
👉पुलिस विजिबिलिटी: पीक आवर्स के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को खुद मौके पर रहकर सुरक्षा का जायजा लेना होगा।
👉अपराध पर लगाम: आदतन अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करने और ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु टीमें गठित करने के आदेश दिए गए हैं।
👉आगामी होली और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। ✍️

53
3940 views

Comment