logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झांसी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी होली, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी शुभकामनाएँ

झांसी। रंगों का पावन पर्व होली इस वर्ष भी झांसी महानगर में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल (RBD) के पदाधिकारियों ने समस्त झांसी वासियों को पर्व की हार्दिक बधाई दी है।
संगठन के विभाग उपाध्यक्ष विजय कुमार जी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झांसी में होली का उत्सव पारंपरिक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विजय कुमार जी और उनकी पूरी टीम ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस त्यौहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।
विजय कुमार जी की टीम के सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से झांसी की जनता को रंगों के इस उत्सव की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है।

18
856 views

Comment