logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साजा बीएमओ डॉ एके वर्मा के नेतृत्व में साजा जनपद पंचायत में टीबी मुक्त पंचायत एवं ग्राम टीबी फोरम सदस्यों की बैठक एवं सह प्रशिक्षण का आयोजन ...

साजा :- साजा बीएमओ डॉ एके वर्मा के नेतृत्व में साजा जनपद पंचायत में टीबी मुक्त पंचायत एवं ग्राम टीबी फोरम सदस्यों की बैठक एवं सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ..

स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के समस्त पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत बनाया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा सभी विकासखण्ड अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव, ग्राम टीबी फोरम सदस्यों एवं संबंधित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत साजा विकासखण्ड में जनपद पंचायत साजा के सभा कक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं (IAS) के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ बीएल राज के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके वर्मा, बीपीएम साजा लोकेश साहू के नेतृत्व में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत साजा विकासखंड की पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव, ग्राम टीबी फोरम सदस्यों एवं संबंधित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। 
      राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम टीबी फोरम के सदस्यों की बैठक सह प्रशिक्षण का जनपद पंचायत साजा के सभा कक्ष में आयोजन किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव, ग्राम टीबी फोरम सदस्यों एवं संबंधित कार्यकर्ताओं को टीबी मुक्त पंचायत की गाइडलाइन के अनुसार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम समुदाय के बीच टीबी बीमारी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने, संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान करने तथा उन्हें शीघ्र जांच एवं उपचार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों को यह भी बताया गया कि नियमित दवा सेवन, पूर्ण उपचार, पोषण सहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता से ही पंचायत को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने एवं टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का प्रशिक्षण दिया गया। 

1
158 views

Comment