logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

एक ओर महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में शिकायतों पर चुप्पी

देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पहल नारी स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

अभियान के तहत जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. के. डी. गुप्ता, नगर पालिका परिषद जालौन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा पुनीत मित्तल एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि HPV ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण महिलाओं में गर्भाशय कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण से इससे बचाव संभव है।

18 वर्षों से जमे फार्मासिस्ट पर सवाल

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट प्रेम नारायण शर्मा पिछले लगभग 18 वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके विरुद्ध कई शिकायतें भी की जा चुकी हैं। बताया जाता है कि एमओ स्तर से लेकर निदेशक स्तर तक जांच की प्रक्रिया भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या स्थानांतरण नहीं किया गया

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीनी हकीकत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, केवल कागजी जांच और औपचारिकता निभाई जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि जब उच्च स्तर पर जांच की बात सामने आ चुकी है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं

जनहित में पारदर्शिता की मांग

एक और जहां महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर विभागीय शिकायतों पर निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की अपेक्षा भी जनता कर रही है स्वास्थ्य विभाग की साख और जनविश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि शिकायतों पर स्पष्ट और ठोस कदम उठाए जाएं

जागरूकता ही सुरक्षा है लेकिन व्यवस्था में पारदर्शिता भी उतनी ही जरूरी है।

60
5174 views

Comment