शहर में बढ़ते वाशिंग सेंटर, पर्यावरण पर खतरा
उन्नाव। पी.डी. नगर क्षेत्र में स्थित भव्य शिखा हॉस्पिटल के बगल में संचालित ‘मल्टी कार सर्विस सेंटर’ को लेकर क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस व आवश्यक अनुमति के चल रहा है।
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के पास वाहन सर्विसिंग व धुलाई से प्रदूषण और असुविधा की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से मौके पर जांच कर अभिलेखों की पड़ताल करने और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।