logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट :-एसडीओ (ओपी) बृज मोहन शर्मा*

*अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट :-एसडीओ (ओपी) बृज मोहन शर्मा*

ब्यूरो संवाददाता :-प्रवीण कुकरेजा

पलवल, 28 फरवरी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल शहर सब डिवीजन के एसडीओ (ओपी) बृज मोहन शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
एसडीएम ज्योति ने जिलाधीश पलवल के आदेशों की अनुपालना में तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 28 फरवरी 2026 को नगर परिषद पलवल क्षेत्र में होलिका दहन स्थल और खसरा नंबर 340 से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल शहर सब डिवीजन के एसडीओ (ओपी) बृज मोहन शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
एसडीएम पलवल द्वारा जारी आदेशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के अंतर्गत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को निर्देशित किया गया है कि भूमि एवं संबंधित कार्यवाही पर किसी भी न्यायालय द्वारा स्थगन/यथास्थिति आदेश न होने की पुष्टि सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित भूमि का सीमांकन (डिमार्केशन) पूर्ण हो चुका हो तथा समस्त कार्य नियमों एवं विनियमों के अनुरूप किया जाए। निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों तथा सीपीसीबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार धूल नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए।

24
1832 views

Comment