logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शांति समिति बैठक में ईद और होली पर्व पर हुई चर्चा थाना विजयराघवगढ़ के नागरिक रहे उपस्थित

‎विजयराघवगढ़ में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने रखे विचार


संदेश जगत कटनी। आगामी होली एवं रमजान पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक का आयोजन करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना विजयराघवगढ़ में आयोजित शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुई जिसमें आगामी पर्व होली एवं रमजान को लेकर जारी गाइड लाइन के बारे में पुलिस द्वारा उपस्थितजनों को बताया गया। पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी लोगों ने पुलिस को दिया। चर्चा के दौरान पुलिस द्वारा जनमानस से अपील की गई कि होलिका दहन समय कर करें, धुडेरी पर किसी को जबरन रंग न लगाएं, केमिकल युक्त रंगों से परहेज करें और हर्बल गुलाल या रंगों का ही उपयोग करें। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि त्योहार के दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की निगहबानी रहेगी और शराब पीकर उत्पात मचाने, रंग ने भंग डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील भी पुलिस द्वारा की गई। खास बात यह रही कि लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मांग रखी कि पर्व के दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली अवैध पैकारियों को कम से कम दो दिनों के लिए बंद करवाया जाए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, तहसीलदार मनीष शुक्ला, बीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार, उपनिरीक्षक अश्वनी यादव, उपनिरीक्षक आरके झा, शिक्षक हरीश दुबे, अरविंद बड़गैयां, जयवंत सिंह चौहान, वीपी सेन, शरद द्विवेदी, शहजाद हुसैन रिजवी, उमेश निगम, विजय सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अखिलेश दीक्षित, प्रधान आरक्षक अरविंद गर्ग, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक अंजनी झा

15
961 views

Comment