logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

6वाँ वर्ष श्री खाटूश्याम शोभायात्रा में झूमें बृजमनगंज के भक्त

महाराजगंज मीडिया प्रभारी

महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज मे मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा 6वा वर्ष शनिवार को गाजे बाजे के साथ श्री खाटूश्याम नरेश की निकाली गई भब्य निशान शोभायात्रा। सभी भक्त हाथों में निशान पताका लिए जयकारा लगा रहे थे l कार्यक्रम का प्रारंभ रामलीला पढ़ाव शिव मंदिर से मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना के साथ श्री खाटू श्याम नरेश की सुंदर झांकी सजाई गई।नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कस्बे के महिलाओं एवं पुरुष निशान यात्रा का पताका लेकर जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।बाबा के जयकारों से पूरा नगर भक्ति मय हो गया।लोग एक दूसरे को गुलाल लगाया।इस दौरान गाजेबाजे के बीच लोग झूमते नजर आए।नगर भ्रमण के लिए निकली शोभायात्रा रामलीला पडाव होते हुए रेलवे स्टेशन रोड से काली मंदिर तक पहुंचा वहां से कस्बे के मुख्य मार्ग होते हुए प्राइमरी स्कूल के बगल श्याम मंदिर पहुंचा। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन के अरविंद खरवार बृजेश पाल सहित अनेक सिपाही मौजूद रहे इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल,आयोजक समाजसेवी नटवर जी,बैधनाथ अग्रवाल, उमंग मोदी,अनूप मोदी, कुंदन अग्रवाल,कृष्ण कुमार गोयल,उमंग मोदी, आदित्य अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल,छवि गोयल, धीरज गोयल, नीलिमा गोयल, सोना अग्रवाल,पप्पू मारवाड़ी, मुस्कान गोयल,सविता मोदनवाल,धीरज जायसवाल,धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, झीनक चौधरी,सतेंद्र चौधरी, सतपाल चौधरी, सनी कनौजिया, लाल बहादुर यादव, जितेंद्र प्रसादअनिल मणि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

134
4557 views

Comment