logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान: लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ का बड़ा आयोजन" "उमेश कन्नौजिया"

लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार अधीक्षण अभियन्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण त्रिपाठी प्रान्तीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हित में काम करना चाहिए।

इस अवसर पर 35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें सुपरवाइजर, पेठ, बेलदार, चौकीदार शामिल थे। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रान्तीय महामंत्री श्री राम भजन मौर्या ने कहा कि हमारा संगठन कर्मचारियों के हित में काम करता रहेगा। प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सत्यमेन त्रिपाठी ने कहा कि सरकार समान कार्य समान वेतन का पालन नहीं कर रही है, इसके लिए हम सभी को लड़ना पड़ेगा।

0
0 views

Comment