थाना पहाड़ा में थाना अधिकारी मीणा की मौजूदगी में सीएलजी बैठक आहूत, नयागांव तहसीलदार पटेल रहे मौजूद
नयागांव/होली और आगामी पर्व धुलेंडी,रंग। पंचमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर नयागांव उपखंड के पुलिस थाना पहाड़ा में थाना अधिकारी उम्मेदीलाल मीणा और नयागांव तहसीलदार हिम्मत राम पटेल की मौजूदगी में बैठक आहूत की गई इस बैठक में नयागांव तहसीलदार पटेल ने बताया की होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए शराब पीकर वाहन न चलाए, जबरजस्ती किसी को रंग न लगाए और कोई भी झगड़ा फसाद करता है तो तुरंत ही पुलिस थाना पहाड़ा को सूचित करे,
थाना प्रभारी मीणा ने क्षेत्र के लोगो से होलीका दहन का समय पूछा लोगो ने बताया की बहुत सारे गांवो में 2 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा और बहुत गांवो में 3 और 4 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा,
थाना प्रभारी ने बताया की होली पर कोई भी शराब पीकर या बिना कागजात के वाहन चलाता पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत ही 112 पर कॉल कर सूचना देने के बात कही।
इस सीएलजी बैठक में सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, जन प्रतिनिधि समेत सभी गांवो के मोतबीर और कोटवाल उपस्थित हुवे,
बैठक में पहाड़ा थाना सर्कल राणी , डेरी, नगर, सरेरा, महुवाल, महिडा, थाना, करावाड़ा,समेत सभी गांवो से लोग उपस्थित हुवे,।