स्नातक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने स्नातकों को ‘विकसित भारत’ के सपने का वास्तुकार बताते हुए शनिवार को कहा कि विश्वविद्यालयों को ऐसे अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए, जो भारतीय परिस्थितियों से जुड़े हों और साथ ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी हों।
वह यहां दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 102वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष 70 प्रतिशत से अधिक स्वर्ण पदक विजेता महिलाएं हैं।