logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्या प्रधानमंत्री इजराइल-ईरान युद्ध का समर्थन करते हैं: कांग्रेस

नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने ईरान पर इजराइल के हमले के बाद शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया इजराइल दौरे का उपयोग तनाव कम करने के लिए क्यों नहीं किया। पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से यह भी सवाल किया कि क्या वह इस युद्ध का समर्थन करते हैं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री मोदी के दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू ने अब ‘भारत के पुराने दोस्त’ ईरान पर हमला बोल दिया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल दौरे से लौटने के बमुश्किल दो दिन बाद हुआ है।"

4
242 views

Comment