पाकिस्तान को ट्रंप का समर्थन भारतीय कूटनीति के लिए झटका, 'विश्वगुरु' बेनकाब हुए: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में इस्लामाबाद के प्रति समर्थन जताना भारत की गले मिलने वाली कूटनीति (हग्लोमैसी) के लिए एक और झटका है तथा "स्वघोषित विश्वगुरु" बेनकाब हो गए हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप बार-बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करते हैं जिसने भड़काऊ बयान देकर पहलगाम आतंकी हमले की भूमिका तैयार की थी।