TMC ने राज्यसभा के चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, चौंकाने वाले उम्मीदवार निकले पूर्व IPS Rajeev Kumar एवं Hyderabad की Menaka Guruswamy
TMC ने राज्यसभा के चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, चौंकाने वाले उम्मीदवार निकले पूर्व IPS Rajeev Kumar एवं Hyderabad की Menaka Guruswamy
कोलकाता: सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी एवं आई-पैक के कर्णधार प्रतीक जैन के साथ लंबी विचार-विमर्श के बाद राज्यसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। तृृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के चार प्रत्याशियों में दो उम्मीदवारों के नाम सामने आते ही राजनीतिक महकमे में हलचल मच गयी। पहला नाम है राज्य पुलिस के पूर्व डीजी एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार एवं दूसरा हैदराबाद की रहने वाली एवं विदेशों में नामी यूनिवर्सिटी से विभिन्न डिग्रीयां प्राप्त की एवं देश के सर्वोच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता के रुप में प्रैक्टिस करने वाली मेनका गुरुस्वामी। मेनका गुरुस्वामी पश्चिम बंगाल सरकार के तरफ से कई मामले भी सुप्रीम कोर्ट में लड़ती आ रही है। इसके अलावा बांग्ला फिल्म के जाने-माने अभिनेता रंजित मल्लिक की पुत्री अभिनेत्री कोयल मल्लिक एवं बालीगंज विधानसभा केन्द्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक गायक बाबुल सुप्रियों का नाम बतौर राज्यसभा के उम्मीदवार के रुप में तृणमूल कांग्रेस ने सामने रखा है। यानी एक जुडिशियल जगत से तो दूसरा प्रशासनिक जगत से, तीसरा बांग्ला फिल्म जगत से और चैथा राजनीतिक जगत से चयनकर तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार के तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पश्चिम बंगाल प्रदेश बीजेपी ने कड़ी समालोचना की है। अब देखना है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल से एक राज्यसभा सीट के सदस्य के लिए किस नाम की घोषणा करती है ? 16 मार्च को राज्यसभा के चुनाव होने है। इस चुनाव में देश के 10 राज्यों से 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कराएं जाएंगे। सूत्रों का यह भी कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की महिला उम्मीदवार मेनका गुरुस्वामी समलैंगिक है एवं वे राज्यसभा सदस्य चुनकर आती है तो पहली समलैंगिक राज्यसभा सांसद होंगी।