logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद गरजा निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण और तालाब से हटे सैकड़ों पेड़*

*मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद गरजा निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण और तालाब से हटे सैकड़ों पेड़*
लोकतंत्र की आवाज़
सहारनपुर: नगर निगम ने जन शिकायतों के निस्तारण की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेपर मिल रोड और ताहरपुर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देशानुसार प्रवर्तन दल ने जेसीबी के साथ पेपर मिल रोड पर धावा बोला और चार दुकानों द्वारा टीन शेड डालकर किए गए अवैध कब्जे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं थमा, टीम ने ब्रजेश नगर पुल के नीचे भी करीब एक दर्जन दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया और मौके पर दो दुकानदारों से दो हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके अतिरिक्त ताहरपुर में सरकारी तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया, जहां अवैध रूप से लगाए गए सैकड़ों पॉपुलर के पेड़ों को उखाड़ फेंका गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों को सख्त संदेश दिया है कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

7
317 views

Comment