logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

2027 विधानसभा चुनावों के लिए युवाओं को मौका देने का ऐलान

2027 विधानसभा चुनावों के लिए युवाओं को मौका देने का ऐलान शिरोमणि अकाली लोकतांत्रिक मोर्चा
द्वारा आने वाले 2027 के विधान सभा चुनावों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए युवाओं को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Gursewak Singh ने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब की राजनीति में नई सोच, नया जोश और साफ-सुथरी नीयत वाले युवा आगे आएं।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली लोकतांत्रिक मोर्चा हमेशा स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देता आया है और 2027 के चुनाव भी पंजाब के असली मुद्दों — बेरोजगारी, नशे की समस्या, किसानों की कठिनाइयाँ, छोटे व्यापारियों की परेशानियाँ तथा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों — के आधार पर लड़े जाएंगे।
गुरसेवक सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़कर पंजाब की नई तस्वीर बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि मोर्चा युवाओं को केवल सदस्यता ही नहीं, बल्कि नेतृत्व के वास्तविक अवसर भी प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि पंजाब को नशा, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से मुक्त कर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। युवा ही पंजाब का भविष्य हैं और अब उन्हें आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।”

0
202 views

Comment