logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइकिल वितरण किया गया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राडा वास में 21 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। श्रीमान प्रधानाचार्य बाबूलाल जाट द्वारा गण माननीय नागरिकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में साइकिल वितरित की गई। साइकिल वितरण प्रभारी श्री मुकेश जाट ने बताया की अधिक दूरी से आने वाली छात्राओं को साइकिल वितरित की गई है। कक्षा अध्यापिका श्रीमती कुसुम चौहान ने भी छात्राओं को बताया कि यातायात नियमों की पालना करते हुए साइकिल का उपयोग किया जाए। इस अवसर पर श्री हनुमान सिंह शेखावत, श्री ग्यारसी लाल बराला, श्री घनश्याम मिश्रा, श्री सुरेश कुमार मीणा, श्री प्रभु दयाल निठारवाल, एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

72
2489 views

Comment