logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अग्निहोत्री जी ने बनाई नई पार्टी ‘राम’, प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में टेका मत्था

सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा अग्निहोत्री जी ने बनाई नई पार्टी ‘राम’, प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में टेका मत्था

प्रयागराज पहुंचे पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत का संकेत दे दिया है. यूजीसी एक्ट के विरोध और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 23 फरवरी को वृंदावन में अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के गठन की घोषणा की थी.

पार्टी के ऐलान के बाद अग्निहोत्री संगम तट स्थित लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन और पीसीएस में सफलता के समय भी वे यहां दर्शन करने आते थे. अब एक बड़े जनआंदोलन की शुरुआत से पहले आशीर्वाद लेने आए हैं.

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में जनतंत्र और सनातन दोनों खतरे में हैं. सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों, खासकर एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी एक्ट पर राजनीतिक दल खुलकर नहीं बोल रहे. उन्होंने मौजूदा दलों पर कॉर्पोरेट प्रभाव में काम करने का आरोप भी लगाया.

माघ मेले से जुड़े विवाद और शंकराचार्य पर लगे यौन शोषण के आरोपों को उन्होंने साजिश बताया और कहा कि पूरे मामले में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर एफआईआर निरस्त करनी चाहिए.

0
35 views

Comment