logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मतगणना केंद्र पहुंचे संजीव सिंह, बोले- शाम तक तस्वीर होगी साफ; 4 राउंड की काउंटिंग में 54,076 वोट

–धनबाद: धनबाद नगर निगम के मेयर पद की मतगणना के बीच प्रत्याशी संजीव सिंह मतगणना केंद्र पहुंचे और चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत में संजीव सिंह ने कहा कि “शाम तक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।” उन्होंने अपने समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा, “जिन्होंने मेरा साथ दिया है, मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।”

मतगणना के 4 राउंड पूरे होने के बाद संजीव सिंह को कुल 54,076 वोट प्राप्त हुए हैं। ताजा रुझानों में वे बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और हर राउंड के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है।

अब सभी की निगाहें आगामी राउंड और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

33
2023 views

Comment