logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिल्सी में ‘लव स्कैम’ सीरीज की शूटिंग, गांधी पार्क में उमड़ी भीड़


बिल्सी। संवाददाता अजीत कुमार नगर के कछला रोड स्थित महात्मा गांधी पार्क में मंगलवार दोपहर ‘लव स्कैम’ सीरीज की शूटिंग की गई। शूटिंग की जानकारी मिलते ही पार्क परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों में कलाकारों को देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता गजराज भाटिया और प्रसिद्ध यूट्यूबर आशीष उर्फ झम्मन लाल सहित कई कलाकारों ने अपने-अपने दृश्य फिल्माए। कलाकारों ने अलग-अलग शॉट दिए, जिसे देखने के लिए दर्शक देर तक मौके पर डटे रहे। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम के सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तहसील क्षेत्र के गांव बैन निवासी सुनील शाक्य ने बताया कि ‘लव स्कैम’ सीरीज की शूटिंग इन दिनों विभिन्न स्थानों पर चल रही है। बिल्सी के अलावा दिल्ली, मुंबई और भरतपुर समेत कई शहरों को भी शूटिंग के लिए चुना गया है। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया। कई युवाओं ने कलाकारों के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर साझा की। अचानक हुई शूटिंग से नगर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा संवाद

2
202 views

Comment