logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांच कुंडली लक्ष्मी नारायण यज्ञ का श्रद्धा के साथ समापन



विशाल भंडारे के प्रसाद को उमड़े श्रद्धालु

बिल्सी। संवाददाता अजीत कुमार तहसील क्षेत्र के ग्राम सतेती में स्थित होली चौक पर बनी यज्ञशाला में आयोजित पांच दिवसीय पांच कुंडली श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। समापन पर यहां एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। गांव निवासी एवं समाजसेवी शिव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 19 फरवरी से यहां यज्ञ का शुभारंभ हुआ था। पांच दिनों तक विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। यज्ञ के साथ ही भगवान श्रीराम की कथा का भी नियमित आयोजन होता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति दी गई। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर से पधारे साधु-संतों को प्रतीक चिह्न भेंट कर तथा गले में पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। समाज के लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा भगवानदास मंदिर के प्रधान सेवक सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। संवाद

1
157 views

Comment