logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Rapid Rail का असर: मेरठ में सात लाख आरक्षित कीमत वाला प्लाट 26 लाख में बिका; ई-नीलामी में आवास विकास परिषद मालामाल

मेरठ में आवास एवं विकास परिषद की संपत्तियों की ई-नीलामी में जबरदस्त रुझान दिखा। रैपिड रेल के प्रभाव से आरक्षित मूल्य से अधिक दाम पर संपत्तियां बिकीं। कुल 59 करोड़ रुपये की बोली लगी।आवास एवं विकास परिषद की संपत्तियों को लेकर शहरवासियों ने खासा रुझान दिखाया है। आरक्षित दामों से डेढ़ से तीन गुणा रेटों में संपत्तियां बिकी हैं।
19 फरवरी को हुई नीलामी में बोली अलग-अलग संपत्तियों की कुल 59 करोड़ रुपये की बोली लगी है। रैपिड रेल के संचालन और सेंट्रल मार्केट में आवासीय भूखंडों पर लटक रही ध्वस्तीकरण की तलवार से लोगों ने जागृति विहार एक्सटेंशन में कामर्शियल संपत्तियों को खरीदने पर उत्साह दिखाया है।
50 वर्ग मीटर के 14 भूखंडों को खरीदने के लिए लोगों में होड़ सी देखी गई। 35 लाख 84 हजार रुपये आरक्षित कीमत वाले भूखंडों की अधिकतम कीमत 76 लाख रुपये तक लगी है। इसी तरह माधवपुरम में 31 से 35 वर्गमीटर के चार आवासीय भूखंडों की आरक्षित कीमत 7.11 लाख से 7.96 लाख के बीच थी। यह 26 लाख रुपये तक के बिके हैं।टीपी नगर में 49 लाख का भूखंड की कीमत 73 लाख रुपये लगी है। छोटे भूखंडों की बेलगाम कीमतों के लगने से लोगों ने विरोध भी जताया है। जागृति विहार एक्सटेंशन आवंटी मोर्चा संघर्ष समिति के सुरेश पटेल ने कहा कि बिल्डर और प्रापर्टी डीलरों ने परस्पर संगठित होकर बोली लगाई है, जिससे आम जरूरतमंद लोगों को भूखंड नहीं मिल सके।
संपत्ति प्रबंधक सुनील शर्मा ने बताया कि जागृति विहार एक्सटेंशन में 21 संपत्तियां थी वहीं शास्त्रीनगर, माधवपुरम और टीपीनगर में छह संपत्तियां ई नीलामी में बिकी हैं। इन संपत्तियों के दाम कुल 58.91 करोड़ रुपये लगे हैं।उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिषद की संपत्तियों को खरीदने के प्रति लोगों ने अच्छा रुझान दिखाया है। गरीब वर्ग के लिए पीएम आवास योजना के तहत भी 600 से अधिक घर बनाकर दिए गए हैं।सात मार्च को होगा निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद का चुनाव
नगर निगम के कार्यकारिणी समिति के उपाध्क्ष पद का चुनाव 28 फरवरी शनिवार को होना था। जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह चुनाव सात मार्च को होगा। चुनाव का स्थान वही रहेगा। यानी कंकरखेड़ा जोनल कार्यालय डिफेंस एंक्लेव में चुनाव कराया जाएगा।
इस संबंध में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शुक्रवार को पत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद सहायक नगर आयुक्त की ओर से सभी कार्यकारिणी सदस्यों को इससे अवगत कराया गया है
काल्पनिक फोटो

0
88 views

Comment