खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश टीम ने की कड़ी कार्यवाही
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश टीम ने की कड़ी कार्यवाही
अयोध्या
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे के निर्देशन में दृष्टिगत सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। के नेतृत्व में सचल दल (खाद्य सुरक्षा अधिकारी नन्द किशोर यादव, अजय कुमार सोनी) के साथ प्रतिष्ठान ब्लिंक कामर्स प्रा0 लि0 से 01 नमूना खजूर एवं 18 किग्रा0 खजूर मूल्य 9180 का जब्त किया गया । अजय कुमार सोनी के द्वारा 01 नमूना खजूर व 1560 किग्रा0 खजूर मूल्य 780000/- का जब्त किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ0 पी0के0 त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनूप सिंह द्वारा 01 नमूना बादाम व 249 किग्रा0 मूल्य 211650/- का जब्तीकरण किया गया। सुमित चौधरी के द्वारा 01 नमूना काजू व 01 नमूना खजूर का व बादाम 99 किग्रा0 मूल्य लगभग 82170/- एवं काजू 49 किग्रा0 मूल्य 32340/- का जब्त किया गया।
इस प्रकार आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत आज दिनांक तक कुल 46 नमूनों का संकलन कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया एवं 96 किग्रा0 पनीर व खोया कुल मूल्य 71580/- का नष्ट कराया गया व कुल मूल्य 2471408/- का जब्तीकरण किया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे के निर्देशन में आगामी होली त्योहार में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सघन प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी । इस बात की जानकारी मानिक चन्द्र सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)।। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अयोध्या ने दी है।