आगामी मोस्ट प्रांतीय सम्मेलन 2026 का आयोजन बैंतीकला में
जून माह में आयोजित मोस्ट प्रांतीय सम्मेलन के आयोजक होंगे रज्जन प्रसाद
सुलतानपुर। आज दिनांक 27-02-2026 को निषाद भवन, विनोवापुरी में मोस्ट प्रांतीय सम्मेलन 2026 व मोस्ट कार्य-कार्यक्रम विस्तार हेतु मीटिंग की गई।
मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगला मोस्ट प्रांतीय सम्मेलन जून माह में विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा के बैंतीकला में किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक रज्जन प्रसाद प्रदेश निर्णायक कमेटी मोस्ट, संचालन राम उजागिर यादव जनरल सेक्रेटरी मोस्ट, अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद करेंगे।
मीटिंग में निर्णय लिया गया कि यदि संविधान को मानने वाले राजनीतिक दलों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाता है तो मोस्ट पदाधिकारियों को चुनाव लड़ाया जाए।
मीटिंग में सर्वसम्मति से निशा बौद्ध को महासचिव महिला विंग व मौसम बौद्ध को जिला सह संयोजक चयनित किया गया।
मीटिंग में मोस्ट निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी", प्रदेश कमेटी बाबू रज्जन प्रसाद, प्रदेश कमेटी इ. मनोरम वर्मा, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, प्रदेश कमेटी मोस्ट पूर्व विधायक सफ़दर रजा खां, जिला प्रमुख डा. गोविन्द भगत, जिला प्रमुख महिला विंग नंदनी बौद्ध, जिला संयोजक राकेश निषाद, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र निषाद, प्रमुख धनपतगंज रमाकांत यादव, संयोजक जयसिंहपुर विवेक निषाद, डा. राहुल निषाद, मोस्ट रक्षक दल रोहित निषाद, लालजी बौद्ध, ब्लॉक संयोजक रवि निषाद, राधा निषाद, राकेश यादव प्रदेश कमेटी मोस्ट सहित दर्जनों मोस्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे।