logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अयोध्या नगर निगम शहर के 36 स्थलों पर बूथ मॉडल बस शेल्टर का कराएगा निर्माण

अयोध्या नगर निगम शहर के 36 स्थलों पर बूथ मॉडल बस शेल्टर का कराएगा निर्माण

अयोध्या




श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए अयोध्या में बूथ मॉडल पर तैयार होंगे आधुनिक शेल्टर। नगर निगम शहर के 36 स्थलों पर बूथ मॉडल बस शेल्टर का कराने जा रहा है निर्माण। शेल्टर में यात्रियों की बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ शुद्ध पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधा होगी उपलब्ध। साथ ही साथ इनमें तड़ित चालक जाएगा लगाया, जिससे आकाशीय बिजली गिरने पर यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके। शहर में सहादतगंज टीवीएस के सामने, शौचालय के पास, सहादतगंज हनुमान मंदिर के पास सड़क के दोनों तरफ, सहादतगंज बस स्टैंड कैंडी लीवर के दोनों तरफ, सहादतगंज अंडरपास सहादतगंज एनएच सर्विस लेन में, कौशलपुरी कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर, अर्श टाउन शॉप के पास सड़क के दोनों तरफ, मोहबरा अंडरपास से टेढ़ी बाजार की ओर आने वाले मार्ग के दोनों तरफ, साकेत पुरी कॉलोनी में हाईवे के पास, चूड़ामणि चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ, साकेत अंडरपास के दोनों तरफ, साकेत डिग्री कॉलेज के पास सड़क के दोनों तरफ, उदया ओवर ब्रिज के दोनों तरफ, एलआईसी के पास, जलकल कार्यालय अमानीगंज के पास सड़क के दोनों तरफ, सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास, धारा रोड पर, अवध विश्वविद्यालय के पास सड़क के दोनों तरफ, एयरपोर्ट प्रवेश द्वार के दोनों तरफ, नाका अंडर पास कैंडी लीवर के दोनों तरफ और रायबरेली अंडरपास के दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टर।

1
66 views

Comment