logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जहाजपुर की जनता नाम परिवर्तन से नाखुश, विकास कार्यों पर ध्यान देने की मांग रिपोटर्र एजाज मोहम्मद


जहाजपुर। तहसील मुख्यालय जहाजपुर में इन दिनों नाम परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और स्थानीय विधायक द्वारा जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने के फैसले पर पूरी तहसील की जनता में नाराज़गी देखने को मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाम बदलने से क्षेत्र का विकास नहीं होता। नागरिकों ने साफ शब्दों में कहा कि “हमें नाम परिवर्तन नहीं, विकास चाहिए। सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम होना चाहिए।”
व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भी इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में क्षेत्र की तरक्की चाहती है तो अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा किया जाए। कई ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी भी पेयजल संकट, खराब सड़कें और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, जिन पर ध्यान देना अधिक आवश्यक है।
जनता ने मुख्यमंत्री और विधायक से अपील की है कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। लोगों का मानना है कि “नाम बदलने को विकास नहीं कहा जा सकता, असली विकास तो जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने से होता है।”
फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस जारी है, और क्षेत्र की जनता अपने प्रतिनिधियों से सकारात्मक पहल की उम्मीद लगाए बैठी है।

12
1106 views

Comment