logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झाँसी: होली के अवकाश में बड़ा बदलाव, अब 5 मार्च (भाई दूज) को रहेगा स्थानीय अवकाश

झाँसी, 28 फरवरी 2026:
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी झाँसी ने आगामी होली के पर्व पर घोषित स्थानीय अवकाश में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अब झाँसी जिले में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को भाई दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
क्यों हुआ बदलाव?
पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा 03 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन शासन द्वारा अब 03 मार्च को 'निगोशियेबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट, 1881' के अधीन सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया गया है। इसी कारण पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश को अब 3 मार्च के स्थान पर 05 मार्च (भाई दूज) को स्थानांतरित कर दिया गया है।
होली 2026 की छुट्टियों का नया शेड्यूल:
02 मार्च (सोमवार): होलिका दहन (राजपत्रित अवकाश)
03 मार्च (मंगलवार): होली (सार्वजनिक अवकाश)
04 मार्च (बुधवार): होली अवकाश (राजपत्रित अवकाश)
05 मार्च (गुरुवार): भाई दूज (झाँसी जिले हेतु स्थानीय अवकाश)
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश की प्रति सभी प्रमुख विभागों, मंडलायुक्त, पुलिस अधीक्षक और लीड बैंक ऑफिसर (PNB) को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

17
1446 views

Comment