logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एडवोकेट गोविंद गुप्ता को मिला राष्ट्रीय ‘अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान’ – समाज सेवा में नई मिसाल

झालावाड़,(राजस्थान) जिले के प्रतिष्ठित एडवोकेट एवं समाजसेवी गोविंद गुप्ता को उनके समाज सेवा एवं धार्मिक संगठनों में उल्लेखनीय एवं सतत योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर "अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान" से सम्मानित किया गया। जिले के वरिष्ठ जनों ने बताया कि एडवोकेट गुप्ता ने हमेशा जरूरतमंदों की मदद, धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग और युवा मार्गदर्शन अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विधिक परामर्श शिविरों के माध्यम से आमजन को कानूनी जागरूकता प्रदान की, जिससे अनेक लोगों को न्याय प्राप्त करने में सहायता मिली।एडवोकेट गोविंद गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज के सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और परिवारजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी वे समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे और जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएंगे।समाज में उनके योगदान को देखते हुए कई संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उनका यह सम्मान न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला उदाहरण भी है।

4
1077 views

Comment