**सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब के लिए हुई भूमि आबंटित** **अध्यक्ष दीपक थवाईत ने प्रेस क्लब सदस्यों के साथ नारियल तोड कर किया पूजा
**सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब के लिए हुई भूमि आबंटित** **अध्यक्ष दीपक थवाईत ने प्रेस क्लब सदस्यों के साथ नारियल तोड कर किया पूजा अर्चना**कांग्रेसी नेता रमेश खूंटे ने दिया 21000 रू की सहायता अन्य नेताओं से भी क्लब को सहयोग की अपेक्षा
ओम भूर्भवः सवः तत्स वितुर वरे नियम मंत्र से शुरुआत कर सारंगढ जनपद पंचायत के बगल में आज जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की अनुशंसा से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा भवन निर्माण हेतु आबंटित भूमि का जिलाध्यक्ष दीपक थवाईत ने नारियल तोड कर पूजा, अर्चना किया । वही इस जिला प्रेस क्लब को शासन द्वारा भूमि आबंटित होने पर सारंगढ जिला प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना किया ।जिसमे प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी सहित सभी सदस्य जिसमे सचिव किशोर मनहर,उपाध्यक्ष रवि तिवारी, गौतम बंजारे,कोषाध्यक्ष राहुल भारती, गोविन्द बरेठ, संतोष चौहान, टार्ज़न महेश, योगेश कूर्रे,गोल्डी जोल्हे, हेमंत बंजारे,मिलन महंत, रोशन वर्मा, संतोष जायसवाल, अशोक मानिकपुरी ,प्रशांत प्रधान, कशिश जांगडे, चुनेश साहू ,मुकेश जोल्हे,अजय कुमार खूंटे सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने भूमि पूजन किये।साथ ही हमारे क्लब के उत्साह वर्धन के लिए कांग्रेस के नेता और चंदाई सरपंच रमेश खुंटे ने जिला प्रेस क्लब निर्माण हेतु 21 हजार रुपयों की सहायता प्रदान करने की घोषणा किया,जिसे प्रेस क्लब के सदस्यों ने स्वागत कर उनके इस सहयोग के लिए सारंगढ जिला प्रेस क्लब द्वारा उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।