झांसी: महानगर अध्यक्ष बिरजू भैया के जन्मदिवस पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी निखिल प्रजापति ने दी हार्दिक बधाई
झांसी। दक्ष प्रजापति महासभा, झांसी के महानगर अध्यक्ष और समाज के अभिभावक आदरणीय श्री राजकुमार प्रजापति (बिरजू भैया) जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज महानगर में उत्साह और हर्ष का वातावरण रहा। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री निखिल प्रजापति ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की अनंत मंगलकामनाएं दीं।
निखिल प्रजापति (जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा ओबीसी मोर्चा) ने महानगर अध्यक्ष बिरजू भैया के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, "बिरजू भैया हमारे संरक्षक और ऊर्जा के स्रोत हैं। महानगर अध्यक्ष के रूप में उनके मार्गदर्शन में समाज निरंतर सशक्त और संगठित हो रहा है। हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।"
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी महानगर अध्यक्ष बिरजू भैया को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।