खनन माफियाओं पर मसूरी में बड़ी चोट! छापेमारी में अवैध खनन पकड़ा, 2.60 लाख का जुर्माना ठोका
देहरादून। तहसील मसूरी क्षेत्रांतर्गत चल रहे अवैध खनन के मामले में खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 27 फरवरी 2026 को विभागीय टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई, जिसमें खनन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भू-स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान खनन विभाग ने भू-स्वामी पर 2 लाख 60 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति खनन गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिसकी सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के बाद दंडात्मक कार्रवाई की गई।
यह पूरी कार्रवाई जिला खान अधिकारी के निर्देशन में की गई।
खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि कहीं भी अवैध खनन दिखाई देने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें।