कानपुर में जीटी रोड से UPSIDA जाने वाली सड़क हुई गड्ढा मुक्त, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
कानपुर। कानपुर के अवधपुरी मोड़, जी टी रोड से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA)/जीएसटी विभाग जाने वाली सड़क को प्रशासन द्वारा गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। लंबे समय से इस मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
क्षेत्रवासियों और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों की शिकायतों के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भर दिया। इससे आवागमन में काफी सुधार आया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हुई है।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर केवल गड्ढा मुक्त करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सड़क की पूरी तरह से कारपेटिंग (नवीन डामरीकरण) की आवश्यकता है। उनका मानना है कि भविष्य में यदि पूरी सड़क का पुनर्निर्माण या कारपेटिंग कर दी जाए तो यह क्षेत्र के औद्योगिक प्राधिकरण /जीएसटी विभाग आदि और स्थानीय यातायात के लिए अधिक सुविधाजनक होगा।
फिलहाल सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया है तथा उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस मार्ग का स्थायी समाधान भी किया जाएगा।