सीड परियोजना के अंतर्गत 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
अपर्णा सेवा संस्थान ने बांटी निशुल्क सिलाई मशीन
आगरा /जगनेर ।
सीड परियोजना के अंतर्गत 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्ला मैरिज होम जगनेर को ब्लॉक जगनेर जिला आगरा में अर्पण सेवा संस्थान के द्वारा प्रायोजक किया गया जिसमें । उत्तरप्रदेश जगनेर ब्लॉक के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वर्तमान में चेयरमैन साहब श्रीमान कुलदीप गर्ग जी पार्षद हरीश एवं वरिष्ठ पत्रकार मोनू कुमार जी ने भाग लिया । बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राम सिंह सिकरौंदिया जी उनके साथ-साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक श्रीमान मीना जी एवं जगनेर पार्षद राजू जी मौजूद रहे जगनेर अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया । और उनका भव्य स्वागत किया गया समस्त समूह की महिलाओं के द्वारा । सहयोग के लिए अर्पण सेवा संस्थान के कार्मिक श्री लोकेंद्र कर्दम जी स्थानीय निवासी श्री रिंकू कुमार जी सतीश जी DNT समुदाय से अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी को अर्पण सेवा संस्थान के द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं स्वागत किया गया। दिनांक 27 फरवरी 2026 को समापन किया गया