logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी : रेस्टोरेंट में पत्नी को जीजा संग देख भड़का पति, मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज



वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता पूनम यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति शैलेंद्र यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है।

शिकायत के अनुसार, महिला हरिश्चंद्र घाट से अपने घर लौट रही थी, तभी उसके जीजा जीयुत यादव का फोन आया। बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसने अभी तक भोजन नहीं किया है। इस पर जीजा ने उसे मलदहिया स्थित एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए बुलाया। महिला जब वहां पहुंचकर नाश्ता करने लगी, तभी उसका पति अपने दो-तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने पहले उसके जीजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी गाली-गलौज करते हुए पीटा गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के दौरान उसे प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 333, 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कई आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

17
906 views

Comment