28 फरवरी, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार
🔸 राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, *माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज*, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन करने का भी ऐलान
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे मौसम स्थिर, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31 और रात को 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.8, राजसमंद@30.8
🔸 *सीएम भजनलाल की घोषणा*, उदयपुर के बछार में जीएसएस, भुवाणा में एईन ऑफिस खुलेगा, थूर में एनिकट निर्माण होगा, मावली में बनेगा स्टेडियम
🔸 ढूंढ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे *बाइक सवार नवविवाहित दंपती को कार ने मारी टक्कर*, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल, गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र की घटना
🔸 *पीएम मोदी का आज राजस्थान और गुजरात दौरा*, अजमेर से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और सानंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे शुभारंभ
🔸 आज *अजित पवार प्लेन क्रैश की शुरुआती रिपोर्ट पेश* करेगी सरकार
🔸 *40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटीं डबल डेकर बस,* सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
🔸 दिल्ली शराब घोटाला: 'मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है', *बरी होने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल*
🔸 *तीसरी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही*, ट्रम्प के 50% टैरिफ के बावजूद इकोनॉमी मजबूत
🔸 *अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई*, महिला की मौत, उदयपुर - अहमदाबाद हाइवे (एनएच 48) पर खेरवाड़ा के बंजारिया क्षेत्र की घटना
🔸 अमेरिका ने किया पाक के अफगानिस्तान पर हमले का समर्थन, लड़ाई खत्म करने के लिए *अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बातचीत की इच्छा जताई*
🔸 राजस्थान के *नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी का निधन*: बाथरूम में गिरकर बेहोश होने के बाद SMS हॉस्पिटल में किया था एडमिट, अलवर में आज होगा अंतिम संस्कार
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के टूंडला के चुल्हावली गांव में होली पर गुलाल कम, पिटाई होती है ज्यादा, “पैनामार होली” में महिलाएं नई साड़ी पहनकर मैदान में हैं उतरती, पुरुष भी उतरते है पहनकर नए वस्त्र, लकड़ी और चमड़े से बना ‘पैना’ आम दिनों में आता है बैलों को हांकने के काम, पर होली पर यह बन जाता है महिलाओं के हाथों में आदमियों को पीटने का अस्त्र, जो पुरुष सह ले सबसे ज्यादा मार, वो बनता है स्टार, जो महिला सबसे तगड़ा चलाए पैना, वही घोषित होती बाहुबली ऑफ महिला सेना, गांव वालों का है कहना “यहां मार में भी है प्यार”, पुरुषों का कहना “कम से कम यहां पिटाई पर मिलती है ताली, घर पर तो सिर्फ पिटाई के साथ मिलती है गाली
🔸 उदयपुर में *यूडी-टैक्स जमा नहीं कराने पर 3 संपतियां सीज*, नगर निगम की कार्रवाई, एक मकान मालिक ने हाथों-हाथ जमा कराए 2 लाख रुपए
🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया, पाक की सेमी फाइनल की उम्मीद कायम, आज श्रीलंका से पाक की भिड़ंत