logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना - 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दो दिवसीय

जनगणना - 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को अद्यतन एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करना था।जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश से जिले के लिये नियुक्त जिला प्रशिक्षक नागेश पाठक एवं वैभव अग्रवाल ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जनगणना कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, मोबाइल एप के उपयोग तथा विभिन्न वेब पोर्टलों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी।
जिले में जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 के मध्य आयोजित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। द्वितीय चरण फरवरी 2027 में संपन्न होना प्रस्तावित है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। आंकड़ों का संकलन मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को स्वयं अपना डेटा भरने की सुविधा देने के लिए स्व-गणना वेब पोर्टल विकसित किया जा रहा है।मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन ब्लॉक क्रिएटर वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जबकि जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली वेब पोर्टल के जरिए संपूर्ण कार्य की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान से भी अवगत कराया गया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार देवेन्द्र द्विवेदी, धर्म प्रकाश मिश्रा, सविता यादव, चन्द्र शेखर मिश्रा, ऋषि नारायण सिंह, जान्हवी शुक्ला, प्रीति सिकरवार, अमित मिश्रा, नागेश्वर पनिका सहित जनगणना कार्य में सलग्न अधिकारी उपस्थित रहे। #AIMAMEDIA R.K.GUPTA #SINGRAULI
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

0
0 views

Comment