दुर्गापुरा रोड पर रहता है अंधेरा, राहगीरों को समस्या
झालावाड़| शहर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मार्ग पर बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। रात के समय तो कई वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त भी हो गए है, लेकिन फिर भी नगर परिषद द्वारा या पीडब्ल्यूडी द्वारा बीच सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरवाया नहीं जा रहा है। इसके चलते कई बड़ी दुर्घटना हाने का अंदेशा बना रहता है।
-आलोक खंडेलवाल
बसों की छतों पर लादी जा रही सामग्री कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा झालावाड़| शहर से लिंक रोड गोविंदपुरा का डामरीकरण जगह जगह उखड़ गया है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जिससे इस पर गुजरने वाला राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। अतः संबंधित कार्यकारी एजेंसी को तुरंत प्रभाव से इसके गड्ढों की पेंच रिपेयर करवाना चाहिए जिससे इस रोड पर गुजरने वाले राहगीरों को राहत महसूस हो सके।
- सालिगराम दांगी झालावाड़
झालावाड़| क्षेत्र से रोजाना कई ओवरलोड बसें तहसील कार्यालय पुलिस चौकी पुलिस थाना सहित कई सरकारी कार्यालयों के सामने से गुजर रही है परंतु जिम्मेदार अधिकारी इनको रोकने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इन बसों की छतों पर कई रुई के बोरे व व्यावसायिक माल खुलेआम लादा जा रहा है। कभी भी इससे बड़ा हादसा हो सकता है। भवानीमंडी से होकर सुनेल पिड़ावा सोयत सहित अन्य मार्गों पर ओवरलोड बसें संचालित हो रही हैं।
- राजेंद्र कुमार, झालावाड़।
झालावाड़| शहर से दुर्गपुरा जाने वाले मार्ग पर रोड लाइटें नहीं होने से रातभर अंधेरा रहता है। ऐसे में पैदल जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों ने कई बार मांग की कि इस मार्ग पर रोड लाइटें लगाई जाए, लेकिन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मार्ग पर लाइट लगाने के लिए ज्ञापन भी दिए।
-जीवनलाल
Aima media