logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मामा-भांजा चौराहे पर पार्किंग सुधारने व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने मामा-भांजा चौराहे पर अव्यवस्थित पार्किंग पर दुकानदारों को पाबंद करने तथा बस स्टैंड झालरापाटन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस व परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर नियमित चालान कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश व श्वानों की समस्या पर नगर परिषद को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।
सड़कों की मरम्मत के आदेश : एनएच, आरएसआरडीसी व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत व सिटी फोरलेन पर स्पीड ब्रेकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बिना बीमा व हिट-एंड-रन मामलों में पीड़ितों को दी जाने वाली पीएम राहत योजना की जानकारी भी दी गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, अधीक्षण अभियंता मुकेश चंद मीणा, जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Aima media jhalawar


4
532 views

Comment