*चैत्र नवरात्र मेला कैलादेवी झील का बाड़ा में 18 मार्च से 2 अप्रैल तक*
*तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक की आयोजित*
भरतपुर।बयाना : उपखण्ड क्षेत्र के श्री कैलादेवी झील का बाड़ा में 18 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत, जल, यातायात, प्राथमिक चिकित्सा और मेला में दुकानों के संचालन जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिला कलक्टर ने सभी विभागों को टीम भावना से कार्य करने और श्रद्धालुओं के लिए सुगम अनुभव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, फायर ब्रिगेड, अस्थायी बस स्टैंड और हेलिपैड जैसी व्यवस्थाओं को भी समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में बयाना उपखंड अधिकारी, पीडब्लूडी अधीक्षण अभियन्ता, नगर निगम सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।