logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मरम्मत व तरक्की-ए-ईदगाह के लिए 9 अप्रैल को अज़ीम-उश-शान आम जलसा, नामचीन उलेमा और गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

तलबडिया (पतना), साहिबगंज | विशेष संवाददाता
तलबडिया (पतना) स्थित ईदगाह मैदान में 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को मरम्मत व तरक्की-ए-ईदगाह के उद्देश्य से एक अज़ीम-उश-शान आम जलसा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नमाज़-ए-असर व इशा के बाद शुरू होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जलसे में देशभर के प्रख्यात उलेमा-ए-किराम शिरकत करेंगे। ख़ुसूसी मुक़र्रिर (विशेष वक्ता) के तौर पर हज़रत मौलाना अब्दुल ग़फ़्फ़ार साहब, हज़रत मौलाना अतहर फ़ैज़ी साहब और हज़रत मौलाना सैफ़ुल इस्लाम साहब अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा मौलाना अबू ताहिर सलीमी, मौलाना अशरफ शाकिर क़ासमी, मौलाना मुर्तज़ा फ़ैज़ी, मौलाना नसीर आलम फ़ैज़ी, मौलाना नुमान सलीमी, मौलाना जिशान फ़ैज़ी, मौलाना सरमीन मुफ़्ती ,
मौलाना मुहम्मद मंज़रुल हक़ नदवी तथा मौलाना जमील अख्तर इस्लाही जैसे सम्मानित वक्ता भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित नागरिक बतौर मेहमानाने ख़ुसूसी (विशेष अतिथि) शामिल होंगे। इनमें श्री पंकज कुमार मिश्रा, श्री संजय सिंह गोस्वामी, श्री महेश साह, जनाब शाहबाज आलम, जनाब ऐसलाम शेख, जनाब वसीम शेख, जनाब तसहीद साहब, जनाब अब्दुल्ला साहब, जनाब अफजल साहब, जनाब इस्लाम साहब, जनाब तारीक बाबू, जनाब टिंकू साहब, जनाब अख्तर आलम, जनाब एजाज अंसारी, जनाब मोजिबुर रहमान, जनाब हाशिम साहब, जनाब अब्दुर रहमान तथा जनाब अब्दुर रहीम प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, इस जलसे का मुख्य उद्देश्य ईदगाह की मरम्मत, विकास और सौंदर्यीकरण के लिए जनसमर्थन व सहयोग जुटाना है। कार्यक्रम के दौरान दीन-ओ-दुनिया से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा और आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता तथा शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर रहेगा।
समिति ने आम जनता से समय पर पहुंचकर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की है, ताकि ईदगाह की तरक्की का यह अभियान सामूहिक सहयोग से सफल हो सके।

..........................
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं सदस्य - ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड

26
1130 views

Comment