logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ से बनेगा 6 लेन का हाईवे, खर्च होंगे 27 हजार करोड़, 5 जिलों तक जाना होगा आसान, 2 घंटे में पहुंचेंगे नेपाल

यूपी सरकार ने देश का दूसरा हाइब्रिड मॉडल हाईवे बनाने के प्रस्‍ताव पर सहमति दे दी है. यह हाईवे लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, बहराइच, गोंडा और नेपाल तक जाएगा, जिसका फायदा बलरामपुर और श्रावस्‍ती जिले को भी मिलेगा. इस प्रोजेक्‍ट पर करीब 27 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें से आधा पैसा सरकार देगी और बाकी निजी डेवलपर्स खर्चा उठाएंगे.

लखनऊ से बहराइच और गोंडा जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूपी सरकार ने राजधानी से इन दोनों जिलों तक 6 लेन का हाईवे बनाने की तैयारी कर ली है. पूर्वी यूपी को रफ्तार देने के लिए सरकार ने बाराबंकी-नेपाल हाईवे हाइब्रिड मॉडल पर 153 किलोमीटर लंबा 6 लेन की सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है. इस हाईवे निर्माण पर करीब 27 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. खास बात ये है कि यह यूपी का दूसरा और पूर्वी यूपी का पहला हाईवे होगा, जो पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा.

यूपी सरकार ने पिछले दिनों पेश किए बजट में इस हाईवे के निर्माण का जिक्र किया था, जिसे फिलहाल सबसे बड़ा सड़क प्रोजेक्‍ट माना जा रहा है. इस प्रोजेक्‍ट के तहत लखनऊ से बाराबंकी के रास्‍ते बहराइच और गोंडा के साथ नेपाल तक जाने के लिए 6 लेन की सड़क बनाई जाएगी. इस हाईवे के जरिये लखनऊ से नेपाल तक आना-जाना आसान होगा और लागत में भी कमी आएगी. इससे पहले हाइब्रिड एन्‍युटी मॉडल पर सिर्फ जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाला मार्ग ही बनाया गया है. इससे बनाने पर आने वाले खर्च को सरकार और निजी डेवलपर्स मिलकर वहन करेंगे. निर्माण के लिए 40 फीसदी रकम यूपी सरकार देगी, जबकि 60 फीसदी खर्च डेवलपर उठाएंगे.

0
0 views

Comment