हरदोई/उ० प्र०
रमजान माह के मुकद्दस मौके पर मदरसा मंज़रे इस्लाम, मोहल्ला चौहान थोक मे आज खत्म-ए-कुरआन शरीफ का रूहानी एहतिमाम अकीदत व एहतराम के साथ किया
हरदोई/उ० प्र०
रमजान माह के मुकद्दस मौके पर मदरसा मंज़रे इस्लाम, मोहल्ला चौहान थोक मे आज खत्म-ए-कुरआन शरीफ का रूहानी एहतिमाम अकीदत व एहतराम के साथ किया गया।
इस इबादती महफ़िल की सरपरस्ती मौलाना निहाल अजहरी साहब ने फरमाई, जबकि कुरआन-ए-पाक की तिलावत की सआदत मुफ्ती अकमल मरकज़ी साहब (नाज़िम दारुल उलूम अनवारे मुस्तफा, शाहबाद) को हासिल हुई।
इस मौके पर कौम व मिल्लत की तरक्की, मुल्क में अमन-ओ-भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं की गईं।
कार्यक्रम में हाफिज निजामुद्दीन चिश्ती (संस्थापक कंजुल हुदा एजुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी), कमाल इदरीसी, मोहम्मद अहमद लखनवी, शकील अहमद, सपा नेता मन्जुरूल शेख, शेख मनाज़िर सफ़वी, शाहबाज सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत की।
पूरी महफ़िल में इबादत, रूहानियत और अकीदत का पुरनूर माहौल रहा!!