logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उरई में जिला कारागार का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की परखी गई हकीकत


उरई। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार उरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और व्यवस्थाओं को लेकर गहन पड़ताल की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के रहन-सहन, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अभिलेखों का विस्तार से परीक्षण किया। बैरकों की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मुख्य प्रवेश द्वार की जांच प्रक्रिया एवं मुलाकात कक्ष की व्यवस्थाओं का विशेष रूप से जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित रूप से सघन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जाए। निरीक्षण के दौरान बैरकों में विशेष तलाशी अभियान भी चलाया गया, जिसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
जिलाधिकारी ने रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने, ड्यूटी रजिस्टर नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा आपात स्थितियों से निपटने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था जनपद की कानून व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान जेल अधीक्षक नीरज देव सहित संबंधित अधिकारी एवं कारागार कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
राजू पाटकार...

0
57 views

Comment