logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्याम सुंदर पाराशर बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राजस्थान प्रदेश सह-प्रभारी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने आगरा के वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर पाराशर को राजस्थान प्रदेश का सह प्रभारी मनोनीत किया है।

यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अतुल कपूर ने बताया कि राजस्थान में अब संगठन को सशक्त स्वरूप प्रदान करने में उनकी विशेष भूमिका रहेगी।

आपको बताते चलें कि श्याम सुंदर पाराशर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के स्थापना कल से ही सक्रिय रहे हैं और उनकी गणना वरिष्ठतम पत्रकारों में होती है। आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने उनके मनोनयन की घोषणा की।

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शेखर चंद जैन व प्रदेश महासचिव राजेश मेहता ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में संगठन के विस्तार और जिलों में जिला अध्यक्षों के मनोनयन में उनके अनुभव और संपर्कों का लाभ मिलेगा।

0
100 views

Comment