logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करेली में बच्चे के अपहरण के प्रयास का आरोप, सिविल डिफेंस की सतर्कता से बचाव

प्रयागराज : दिनांक 27 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर 3:00 बजे करेली क्षेत्र के 16 मार्केट में एक बच्चे के अपहरण की कोशिश का आरोप सामने आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध परिस्थितियों में एक वाहन के पास बच्चे को ले जाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान Civil Defence India लूकरगंज के पोस्ट वार्डन मोहम्मद इफ्तिखार ने सतर्कता दिखाते हुए संदिग्धों की गतिविधियों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपितों की पहचान और उन्हें पकड़ने में सहायता मिली। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने संदिग्ध वाहन के पास हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थिति क्या थी और क्या यह वास्तव में अपहरण का प्रयास था या कोई अन्य कारण।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

0
147 views

Comment