logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेत में मिला तेंदुए का शव, करंट से मौत की आशंका

शाहजहांपुर।
जिले के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खेत में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बिजली के तार की चपेट में आने से तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कालसेन बाबा मंदिर के पीछे स्थित खेत से ग्रामीण गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ के पास पड़े तेंदुए के शव पर पड़ी। जंगली जानवर को मृत अवस्था में देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति नियंत्रित की, जबकि वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। घटनास्थल के पास बिजली के तार भी पाए गए हैं। आशंका है कि तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने की कोशिश के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

0
89 views

Comment